पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेबसाइट रिव्यूज टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ा फीडबैक

वेबसाइट रिव्यूज टूरिस्ट के लिए सबसे बड़ा फीडबैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलरेस्त्रां एसोसिएशन के अनुसार साल 2013 में रेस्त्रां इंडस्ट्री 250 करोड़ की थी वहीं 2018 में ये बढ़कर 408,040 करोड़ की हो जाएगी। जिसमें 60 प्रतिशत अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर रहेगा। ऐसे में इस इंडस्ट्री में क्या स्कोप है, आने वाले सालों में ट्रेड किस तरह से चेंज होंगे? सेशन इंडियन रेस्त्रां सेक्टर- आर वी हैडिंग फॉर एन अनप्रेसीडेंटड बूम में मॉडरेटर समीर कुकरेजा ने सबसे पहले इंडस्ट्री के डाटा प्रजेंट किए। उन्होंने बताया कि साल 2013 में जहां रेस्त्रां इंड्रस्टी 4.6 मिलियन लोगों को रोजगार देने में सक्षम रही, वहीं 2018 में ये आंकड़ा 8 मिलियन को पार करेगा। इस सेशन में न्यू कॉनसेप्ट, सेगमेंट और कु जीन के बारे में चर्चा हुई।

होटलकी वेबसाइट फीडबैक डायरी

जहांरेस्त्रां सेशन में नए कॉन्सेप्ट की बातें सामने आईं वहीं इमर्जिंग डिजिटल एंड सोशल मीडिया लैंडस्केप- विल इट इंक्रीजिंगली इन्फ्लुएंस सक्सेस ऑफ योर बिजनेस में ऑनलाइन ट्रेंड्स और कॉन्सेप्ट पर चर्चा हुई। इस सेशन को प्रेक्सिस सर्विस के फाउंडर सीईओ रविश स्वरूप ने मॉडरेट किया। इस सेशन में इंटरनेट एक्सेस बढ़ाने की बात को प्रमुखता से रखा गया। इसमें बताया कि आज टूरिस्ट अपने बुकिंग सोशल नेटवर्किंग के जरिए कराने को ज्यादा तरजीह देते हैं होटल्स की वेबसाइट्स पर रिव्यूज को टूरिस्ट फीडबैक डायरी के तौर पर लेते हैं। पैनलिस्ट के तौर पर न्यू प्रोडक्ट डवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,वोडाफोन इंडिया लि. के सीईओ सेलवा कुमार राजशेखरन ने कहा कि 2009 के दौरान करीब 6 फीसदी यूजर्स के इंटरनेट से जुड़ने की बात की गई, वहीं अब इंटरनेट फोन के यूजर्स 20 फीसदी बढ़ गए है। ऐसे में हमारे लिए कंज्यूमर की उम्मीद पर खरा उतरने का चैलेंज कुछ कम भी नहीं। इंडियन सबकॉन्टीनेंट एक्स पीडिया मार्केटिंग मैनेजमेंट डायरेक्टर दर्शना शिरोडकर ने बताया,ऑनलाइन मार्केटिंग ऑफलाइन से बहुत अलग हैं। जहां ऑफलाइन में कंज्यूमर के रिव्यू की उतनी जगह नहीं होती वहीं ऑनलाइन में एक- एक रिव्यू मायने रखता है। चूंकि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में एक साल पुरानी तकनीक आज काम नहीं कर सकती।

कन्वेन्शन के दौरान हैरिटेज होटल्स पर भी पैनल डिस्कशन हुआ। इसे आइ टीसी के वैलकम हैरिटेज के फॉर्मर प्रेसिडेंट राकेश माथुर ने मॉडरेट किया। इसमें रूरल एरिया में करीब 80 फीसदी होटल के होने की बात कही गई। जहां कई डेस्ट