- Hindi News
- बैंक परीक्षा में फर्जी युवती और तीन साथी गिरफ्तार
बैंक परीक्षा में फर्जी युवती और तीन साथी गिरफ्तार
परीक्षामें बैठने के लिए मुनेशी के परमिशन लैटर और उसके आईडी कार्ड पर कंप्यूटर के जरिए आरोपियों ने मुक्ता की पुरानी फोटो लगा दी थी, जो कि मुनेशी के फोटो से मिलान खा रही थी। पुलिस को पता चला है कि पकड़ी गई मुक्ता ने एक माह पहले भी एक छात्रा की जगह करीब 15 हजार रुपए लेकर वाराणसी में बैंक परीक्षा दी थी। आरोपियों से पूछताछ में और भी मामलों को खुलासा होने की संभावना है।
इस तरह पुिलस की पकड़ में आया गिरोह
रविवारको रीजनल रुरल बैंक (आरआरबी) की ऑन लाइन परीक्षा थी। इस संबंध में एसटीएस को सूचना मिली थी कि एक फर्जी अभ्यर्थी रुपए लेकर आर्या कॉलेज में परीक्षा दे रही है। सूचना पर आमेर थानाप्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, एएसआई मुकेश कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मुक्ता को लैब नंबर 2 में परीक्षा देते पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर नीतेश अजीत को कॉलेज के बाहर से दबोचा। इसके बाद राजवीर को पुलिस ने जगतपुरा से धरदबोचा। असली अभ्यर्थी मुनेशी को पकड़ने पुलिस टीम उसके गांव टोडाभीम रवाना हो गई। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए अजीत ने भी शनिवार को जयपुर में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी है।
भास्कर न्यूज | जयपुर/आमेर
रीजनलरुरल बैंक की ऑन लाइन परीक्षा में असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रही एक युवती और गिरोह में शामिल तीन युवकों को आमेर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एटीएस की सूचना पर कूकस स्थित आर्या कॉलेज में परीक्षा सेंटर पर की। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक सुनील कुमार कडेला ने आईपीसी की धारा 419, 420,467,468,471, 120 बी परीक्षा एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है।
डीसीपी उत्तर अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार मुक्ता कुमारी नालंदा बिहार की रहने वाली है। वह बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोपी नीतीश कुमार (24) अजीत कुमार (23) नालंदा बिहार के है और चौथा आरोपी राजवीर मीणा (25) गांव डोरावली, टोडाभीम, करौली का रहने वाला है। वह यहां जगतपुरा में रहता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
40हजार रुपए में हुआ था सौदा थानाप्रभारीधर्मेंद्र शर्मा के मुताबिक असली अभ्यर्थी मुनेशी बाई मीणा है। मुनेशी का भाई राजवीर और मुक्ता का रिश्तेदार नीतेश आपस में दोस्त है। कुछ दिनों पहले राजवीर रेलवे की परीक्षा देने कलकत्ता गया था। ट्रेन में सफर के दौरान उसकी मुला