- Hindi News
- अभी तक जेलों का िनरीक्षण िकया अब खुद जेल में हूं: असवाल
अभी तक जेलों का िनरीक्षण िकया अब खुद जेल में हूं: असवाल
घबराहट की िशकायत की
जेलमें पहुंचते ही असवाल को पसीने छूट गए। उन्हें जेल अधिकारियों से पसीने आने और घबराहट होने की शिकायत की। जेल अधिकारियों से असवाल ने कहा कि अभी तक जेलों का निरीक्षण किया है लेकिन आज खुद जेल में हूं। वे बार बार जेल अधिकारियों से कह रहे थे विश्वास नहीं हो रहा जेल कैसे पहुंच गया। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात 10 बजे तक अस्पताल में डॉक्टर चेक अप कर रहे थे।
अभी तक जेलों का िनरीक्षण िकया अब खुद जेल में हूं: असवाल
जयपुर| भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो ने आईएएस लाल चंद असवाल को रविवार को गांधी नगर स्थित जज के घर पर पेश किया जहां 10 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया। एसीबी ने असवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। नगर निगम जयपुर में सीईओ के पद पर रहते हुए सिविल कार्यों के टेंडरों में भुगतान की अनियमितताओं का आरोप है। असवाल को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। शहर के गार्डन मेंटिनेंस के भुगतान में अनियमितता को लेकर एसीबी में दर्ज पांच केसों की पूछताछ के लिए लाल चंद असवाल को जल्दी ही एसीबी रिमांड पर लेगी।