भरतपुर के पास हादसा
जेसीबी से शताब्दी एक्सप्रेस का पायदान टूटा, बड़ा हादसा टला
पपरेरारेलवे स्टेशन के पास सुबह 9.15 जेसीबी का जाकिट शताब्दी एक्सप्रेस से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रेन का पायदान टूट गया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। फाटक संख्या 53 के बीच ठेकेदार द्वारा रेलवे ट्रैक पर जेसीबी के जरिए मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था, लेकिन जेसीबी में तकनीकी खराबी के चलते जेसीबी का जाकिट रेलवे ट्रैक पर ही रह गया। इसी दौरान जयपुर से आगरा फोर्ट जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस गई, जिससे जेसीबी का जाकिट टकरा गया। ट्रेन से टकरा जाने से जाकिट टूट कर गिर गया, जेसीबी का एक पहिया निकल गया शताब्दी का पायदान टूट गया। शताब्दी एक्सप्रेस पपरेरा स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे रुकी तथा गार्ड चालकों ने शताब्दी को चेक किया। चेक करने के करीब 20 मिनट बाद गाड़ी को रवाना किया गया। हादसे के कारण उदयपुर से खजुराहो जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन करीब 15 मिनट लेट हुई। घटना स्थल पर ट्रैक में कोई खराबी नही आई तथा रेलगाड़ी मालगाडिय़ों का आवागमन सुचारु रहा। घटना की सूचना रेलवे कर्मचारियों द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। जिस पर रेलवे मंडल कार्यकारी अधिकारी गुंजन श्रीवास्तव, आगरा के सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा, अछनेरा जीआरपी थानाधिकारी एम सिंह मौके पर पहुंचे। रेलवे मंडल अधिकारी गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे आगरा के ठेकेदार पीएल खन्ना द्वारा पपरेरा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य गिट्टी डालने का कार्य चल रहा था तो जेसीबी में तकनीकी खराबी के आने से जेसीबी का जोकिट रेलवे ट्रैक के पास गिर गया। आठवें डिब्बे के पायदान से जेसीबी की जाकिट टकरा गया।