पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवारों ने दो महिलाओं की चेन तोड़ी

बाइक सवारों ने दो महिलाओं की चेन तोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के श्याम नगर महेश नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दो राहगीर महिलाओं की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद चेन स्नेचिंग की शिकार महिलाओं ने पुलिस थाने में शनिवार को केस दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार वृंदावन विहार निवासी विजय नारायण माथुर की प|ी भावना सुबह सात बजे टहलते हुए घर लौट रही थी। वह घर के समीप पहुंची तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर भावना के गले से चेन तोड़कर ले गए। दूसरी वारदात न्यू सांगानेर रोड पर गणेश नगर निवासी राधा शर्मा से हुई। वह दोपहर करीब 12:30 बजे मंदिर में दर्शन कर गणेश पार्क होते हुए घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए। इनमें पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। पुिलस ने स्नेचरों को पकड़ने के िलए नाकाबंदी कर दी है।