पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिल्क पाउडर, देशी घी के भाव गिरे

मिल्क पाउडर, देशी घी के भाव गिरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिल्कपाउडर और देशी घी की कीमतों में इन दिनों फिर गिरावट का रुख बना है। उपभोक्ता मांग का अभाव होने से चालू माह में देशी घी ऊंचे भावों से 10 रुपए प्रति किलो यानी 150 रुपए प्रति टिन सस्ता हो गया है।

भोलेबाबा फूड्स का कृष्णा घी थोक में 322 रुपए प्रति किलो (4830 रुपए प्रति टिन) बिकने लगा है। कारोबारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में कंपनियों के पास घी का भारी स्टॉक होने से लंबी तेजी के आसार नहीं है। घी में त्योहारी मांग निकली तो कीमतें कमोबेश स्थिर रह सकती हैं। व्यवसाई रामनिवास कहते हैं कि आगे त्योहारी मांग को देखते हुए घी में अब और गिरावट के आसार नहीं हैं।

ट्रेडर्स कहते हैं कि कंपनियां घी की उपलब्धता कम बताकर कृत्रिम तेजी लाकर माल स्टॉकिस्ट के गले में डाल देते हैं। परिणामस्वरूप कमजोर ग्राहकी के चलते बाजार में घी भाव घटाकर बेचा जा रहा है।

निर्यात नहीं होने से भी घटी कीमतें

आलोच्यसप्ताह कच्चे दूध की आपूर्ति पूर्व सप्ताह की तरह 85 लाख लीटर के लगभग दैनिक होती रही, जिसमें दूध पाउडर का उत्पादन करीब 700 टन दैनिक हुआ। उत्पादन बढऩे के साथ-साथ नवरात्रि मांग मावा निर्माताओं की पूरी हो जाने पर कुछ कंपनियों के दूध पाउडर 8 से 10 रुपए गिरकर 240 से 244 रुपए प्रति किलो रह गए, जबकि उत्तर प्रदेश की कुछ कंपनियां 230 से 235 रुपए के भाव भी दूध पाउडर बेचने लगी। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दूध पाउडर के भाव 2500 से 2600 डॉलर प्रति टन होने से निर्यात की संभावना दूर-दूर तक नहीं है।