एशियाड में चमकी चूरू की बेटी
कर्ज लेकर बेटी को खिलाड़ी बनाया चाय की दुकान चलाने वाले विजय सिंह ने
एशियन गेम्स की टेनिस प्रतियोगिता में भारत ने तीन कांस्य पदक जीत लिए, जबकि दो आैर पदक (स्वर्ण या रजत) पक्के हो गए हैं। गत पुरुष डबल्स विजेता सनम सिंह ने अपने नए जोड़ीदार साकेत मिनेनी के साथ टॉप सीड थाईलैंड के संचई रतिवताना और सोंचेत रतिवताना को 4-6, 6-3, 10-6 से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया। साकेत ने फिर सानिया मिर्जा के साथ मिश्रित युगल के फाइनल में भी जगह बना ली। सानिया-साकेत की दूसरी सीड जोड़ी ने चीनी जोड़ी जेई झेंग और जी झांग को 6-1, 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में स्थान बना लिया।
सेमीफाइनलमें हारे, लेकिन मिले तीन कांस्य पदक
पुरुषएकल सेमीफाइनल में युकी भांबरी को जापान के योशिहितो निशियोका ने 3-6, 6-2, 6-1 से हराया। महिला युगल में सानिया मिर्जा-प्रार्थना थोंबरे की जोड़ी को ताईवान की चिन वेई चान और सू वेई सीह की जोड़ी को 7-6, 2-6, 10-4 से मात दी। पुरुष युगल में युकी भांबरी-दिविज शरण को द. कोरिया के योंगक्यू लिम और हियोन चुंग ने 7-6, 6-7, 9-11 हराय।
खुशबीर ने जीता रजत, नेशनल रिकॉर्ड बनाया
एथलेटिक्समें भारत की झोली में रविवार को एक रजत दो कांस्य पदक और आए। 20 किमी पैदल चाल में खुशबीर कौर ने रजत पदक जीता। खुशबीर और चीन की लू जियूझी के बीच पूरे 20 किमी. तक जबरदस्त मुकाबला चलता रहा। इन दोनों एथलीटों को कोरिया की जियोन यिओनग्यून ने भी कड़ी चुनौती दी। चीनी एथलीट ने एक घंटे 31 मिनट 06 सैकंड के साथ स्वर्ण जीता, जबकि खुशबीर एक घंटे 33 मिनट 07 सैकंड के साथ रजत जीतने में कामयाब रहीं। 18 किमी तक खुशबीर तीसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन आखिरी दो किमी में उन्होंने जियाने को पीछे छोड़ दिया।
राजीवऔर पूवम्मा को कांस्य
राजीवअरोकिया ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में 45.92 सैकंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक हासिल किया। सऊदी अरब के मसराही यूसुफ अहमद ने 44.46 सैकंड में स्वर्ण पदक जीता। भारत के एक अन्य धावक कुन्हू मोहम्मद 46.53 सैकंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पूवम्मा राजू ने 52.36 सैकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण बहरीन की ऐदेकोया ओलूवाकेमी मुजिदात ने 51.59 सेकंड में जीता।
60.47
मीटर दूर हैमर फेंका
62.74
मीटर है मं