सिटी रिपोर्टर भारत
सिटी रिपोर्टर शास्त्रीनगर स्थित संगीत आश्रम संस्था परिसर में आयोजित शास्त्रीय संगीत सभा में युवा सितार वादक अंकित भट्ट ने प्रस्तुति दी।
उन्होंने संध्याकालीन राग पूरिया धनाश्री को अपनी प्रस्तुति का माध्यम बनाया। इस राग में कलाकार ने सुरों के खूबसूरत लगाव, मींड, गमक की तानों और जोड़े की तानों के जरिए सुर, लय और ताल का बेहतरीन समन्वय दर्शाया। अंकित ने राग भैरवी में एक धुन से कार्यक्रम का समापन किया। उनके साथ तबले पर जयपुर के ही मोहम्मद अहमद ने संगत की। अंकित और अहमद के बीच चला सवाल-जवाब का दौर र
सिटी रिपोर्टर भारतीयजन नाट्य संघ के किसान भवन में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी रणवीर सिंह को इप्टा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रणवीर सिंह बरसों से इसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे तथा फिल्म अभिनेता ए.के. हंगल के निधन के बाद से इसके राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे थे। सम्मेलन में देश के 18 राज्यों की इकाइयों के 80 सदस्यों ने भाग लिया।
वेबसाइटलॉन्च: इप्टाकी जयपुर इकाई के अध्यक्ष संजय विद्रोही ने बताया कि सम्मेलन में रविवार को इप्टा जयपुर की वेबसाइट भी लॉन्च की गई। इप्टा की राष्ट्रीय इकाई के उपाध्यक्ष एवं टीवी अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने इसे लॉन्च किया।
वरिष्ठ रंगकर्मी रणवीर सिंह बने इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सितार से छलके पूरिया धनाश्री के स्वर