सिटी रिपोर्टर जयपुर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
रवींद्रमंच पर सोमवार को नाटक सकीनाः रिहर्सिंग मंटो इन टाइम्स आॅफ गैंग रेप्स का मंचन किया जाएगा।
नाटक दी आईआईएस यूनिवर्सिटी की थिएट्रिकल सोसायटी की ओर से तैयार किया गया है। इसमें यूनिवर्सिटी की 33 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया है। इसे तैयार करने के लिए 30 दिन की थिएटर वर्कशाॅप का आयोजन किया गया था।
नाटक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने की कोशिश की है। यह नाटक लेखक सादत हसन मंटो द्वारा लिखित लघु कहानी \\\"खोल दो\\\' के पात्र सकीना पर आधारित है। नाटक दिल्ली के थिएटर ग्रुप अटिलियर के क्रिएटिव डायरेक्टर कुलजीत सिंह एवं सह निर्देशक विवेक शर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया है तथा इस नाटक का मंचन करने में अदिति आर खंडेलवाल एवं प्रियंका वर्मा ने सफल भूमिका अदा की है।
सकीना रिहर्सिंग मंटो इन टाइम्स आॅफ गैंग रेप्स का मंचन आज