सफाई व्यवस्था पर मेयर ने जताई नाराजगी
जयपुर. मेयरनिर्मल नाहटा ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अफसरों की बैठक ली। इमसें अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया। मेयर ने कहा कि समय पर सफाई नहीं होने पर संबंधित जोन आयुक्त जिम्मेदार होगा। मेयर ने कहा कि कचरा डिपो पर कचरा नहीं होना चाहिए। उधर, डिप्टी मेयर मनोज भारद्वाज ने मंगलवार को हेरिटेज वाक वे का दौरा किया। हेरिटेज वाक वे फिल्म कॉलोनी से किशनपोल बाजार तक बनाया जाएगा।
इस व्यवस्था को अपनाना चाहिए। मेयर ने आयुक्त गैराज को जोन आयुक्तों को आवश्यकतानुसार संसाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।