पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत भगवान का जीवंत स्वरूप : मिश्रा

भागवत भगवान का जीवंत स्वरूप : मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| मानसरोवरके मांग्यावास स्थित भास्कर पैराडाइज में मंगलवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले ठाकुरजी के मंदिर से गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश धारण किए चल रही थीं, यजमान भागवत पोथी लेकर चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होकर कलश यात्रा भास्कर पैराडाइज पहुंची। यहां कलशों का पूजन किया गया। व्यासपीठ से कथा आचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा ने पहले दिन भागवत महात्म्य की कथा का श्रवण करवाया। उन्होंने कहा कि भागवत भगवान का जीवंत स्वरूप है। अध्यात्म के माध्यम से जीवन को कैसे जीया जाए, यह भागवत में बहुत सुंदर और व्यावहारिक ढंग से समझाया गया है। कथा 15 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

कटेवा नगर में संचेतना मिशन की ओर से भागवत कथा शुरू हुई। कथा के तहत देवीनगर के संतोषी माता मंदिर से गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर विवेक विहार के जगदंबा नगर में पहुंची। मिशन प्रभारी डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार से कथा आचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज के कथा प्रवचन शुरू होंगे। कथा 17 दिसंबर तक होगी।

स्वामी प्रज्ञानानंद के भागवत प्रवचन शुरू