पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. आमेरके कुंडा में त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में गंदगी फैलाने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष ने मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। घटना के अनुसार सितंबर माह में मंदिर के महंत जोग गिरी जोधराज पहाडिय़ा का आमेर निवासी औंकार मीणा अन्य लोगों से मंदिर परिसर में गंदगी फैलाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था।



जोधराज पहाड़िया ने बताया कि औंकार मीणा और अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले की रिपोर्ट आमेर थाने में दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी औंकार मीणा के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की। जिससे वह आए दिन धमकाता रहता है।