पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमिगत केबल डालते वक्त करंट से श्रमिक की मौत

भूमिगत केबल डालते वक्त करंट से श्रमिक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. कालवाड़ रोड पर मंगलवार सुबह मनोहर पैलेस के पास खुदाई केबल के लिए भूमिगत खुदाई करते वक्त करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इस संबंध में मजदूर के साथी नरेश कुमार ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक एमसी बालानी सुपरवाइजर पप्पू लाल के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार ओढ़ (22) संजय कॉलोनी, महरौली, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला था। वह अपने पांच साथियों के साथ यहां मजदूरी करने आया था।

जमीन पर भूमिगत खुदाई के वक्त किसी भी कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक और उसके सुपरवाइजर को इलाके के एईएन, जेईएन और उच्चाधिकारी से संपर्क कर पहले यह पता लगाना चाहिए। कि क्या खुदाई करने वाली जगह से कोई भूमिगत बिजली केबल तो नहीं गुजर रही। इसे ध्यान में रखकर ही खुदाई शुरु करनी चाहिए और मजदूर कर्मचारी को सुरक्षा के उपकरण टोपी, दस्ताने मुहैया करवाने चाहिए। ताकि उसकी जान सुरक्षित रह सके। पुलिस की जांच में सामने आएगा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम शुरू किया था की नहीं।
मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे कालवाड़ से खिरणी फाटक जाने वाली रोड पर ट्रेफिक सिग्नल की केबल डालने के लिए भूमिगत खुदाई का काम चल रहा था। करीब चार फीट गहरे गड्ढे में विजय कुमार नीचे उतरकर लोहे के ड्रिल पाइप से सुराख कर रहा था। तभी किसी भूमिगत केबल के कट जाने पर करंट गया।
इससे विजय कुमार चिपक गया। उसकी चीख सुनकर साथी आए तब तक विजय कुमार अचेत हो चुका था। साथियों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विजय के साथी भी महरौली के रहने वाले है। उनकी सूचना पर परिजन यहां पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को दिल्ली लेकर चले गए।