पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर की आग में ज्वैलर की पत्नी और एक्सपोर्टर भी जले

टैंकर की आग में ज्वैलर की पत्नी और एक्सपोर्टर भी जले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईवे पर सुबह तक धधकता रहा गैस टैंकर : परिजनगुमशुदगी दर्ज कराने गए तो मौत की खबर मिली, मौके पर कार से पहचान सके

दोनों एक ही कार में दिल्ली की ओर जा रहे थे, ट्रकों के बीच में फंस कर पूरी तरह जली, इंजन नंबर से पहचान

भास्करन्यूज | चंदवाजी/जयपुर

जयपुरदिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर टैंकर के हादसे में जयपुर में बनीपार्क शिवमार्ग निवासी विशाल बजाज आैर सौथिलयों का रास्ता जौहरी बाजार निवासी शिखा चौपड़ा की मौत हो गई। विशाल के परिजन बनीपार्क सिंधी कैंप थाने में और शिखा के परिजन अशोक नगर माणक चौक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की लोकेशन पता किया ताे एक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी के पास आई। सिंधीकैंप माणक चौक थानों की पुलिस ने चंदवाजी थाने से संपर्क किया। चंदवाजी थाना पुलिस ने कार के साथ दो लोगों के जलने की सूचना दी। इसके बाद दोनों के परिजन घटनास्थल और निम्स अस्पताल पहुंचे। विशाल शिखा पूरी तरह से जल चुके थे। इसलिए परिजन उनको पहचान नहीं सके। पुलिस ने कार के चैचिस इंजन नंबर कर पहचान करवाई। जिसमें टोयोटा कार विशाल बजाज की पाई गई। हादसे के दौरान वे टोयोटा कार में दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे के समय उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। पीछे से रहे ट्रक ने भी उनकी कार को टक्कर मार दी।

विशाल बजाज उर्फ विक्की की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में सविनय प्रेस ट्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक्सपोर्ट फर्म है। विशाल के दो बेटे शौर्यवीर और आर्यवीर दोनों मां के साथ बीकानेर गए हुए थे। विशाल शनिवार शाम घर पर बिना बताए गए थे। बनीपार्क में ही रिश्तेदारों के यहां समारोह था। परिजनों ने वहां भी तलाश की लेकिन वे देर रात तक नहीं मिले। इसके बाद बनीपार्क थाने में रिपोर्ट दी। सुबह तक नहीं मिलने पर सिंधीकैंप थाने में भी रिपोर्ट दी गई। हादसे की सूचना पर उनके दोनों बेटे प|ी शाम को जयपुर लौट आए।

इधर, शिखा चौपड़ा घर पर बेटी की निजी स्कूल के रामबाग होटल में होने वाले समारोह में जाने की कहकर गई थी। वे भी रात तक नहीं लौटी ताे परिजनों ने मोबाइल फोन मिलाया लेकिन वह लगातार बंद रहा था। परिजन रामबाग समारोह में जाने के कारण अशोक नगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। रविवार सुबह परिजन माणक चौक थाने गए और वहां भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। शिखा के पति राहुल चौपड़ा ज्वैलर है वे व्यवसाय के