सहकारी बैंकों में भर्ती के आवेदन कल से
जयपुर | राजस्थानराज्य के सहकारी बैंक (अपेक्स) और केन्द्रीय सहकारी बैंकों के विभिन्न संवर्ग के 615 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य सरकार के एक साल के अवसर पर प्रदेश के युवाओं के लिए यह सहकारी सौगात है। प्रमुख सचिव सहकारिता दीपक उप्रेती विभाग के अनुसार वसुंधरा राजे का युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर बल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सहकारी बैंकों के खाली पदों को भरने को प्राथमिकता दी है। पिछले दिनों प्रमुख सचिव सहकारिता दीपक उप्रेती और रजिस्ट्रार अनुराग भारद्वाज ने उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया है। बैंकों के खाली पदों के लिए 16 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।