पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माध्यमिक शिक्षा में िफर होंगे तबादले

माध्यमिक शिक्षा में िफर होंगे तबादले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पिछलेतबादलों में विसंगतियां दूर करने के नाम पर माध्यमिक शिक्षा में फिर तबादले किए जाएंगे। जयपुर पहुंची शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों निदेशालय की टीमें डीपीसी के साथ माध्यमिक सेटअप में तबादलों की तैयारी भी कर रही है। सेकंड ग्रेड से लेकर प्रिंसिपल स्तर तक के तबादले हो सकते हैं। इस दौरान कुछ प्रारंभिक शिक्षा के तबादले भी हो सकते हैं। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले अभी नहीं होंगे। इन शिक्षकों के तबादले मई-जून में होने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के तबादले हो सकते हैं। इस दौरान डीपीसी में चयनित सेकंड ग्रेड शिक्षकों के पदस्थापन भी किए जा सकते हैं।