भामाशाह योजना शिविर आज से
जयपुर. नगरनिगम सोमवार से नए वार्डों के हिसाब से भामाशाह योजना का शिविर लगाएगा। इसमें लोगों के भामाशाह कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्यालय आयुक्त मुकुट बिहारी जांगिड़ ने बताया कि शिविर 15 से 20 दिसंबर तक लगाए जाएंगे। वार्ड 3 का शिविर विद्याधर नगर जोन कार्यालय में, सिविल लाइन के वार्ड 43 का शिविर सामुदायिक केंद्र महेश नगर, हवामहल पश्चिम के वार्ड 72 का चौगान स्टेडियम के बाहर एवं सांगानेर जोन के वार्ड 52 का सामुदायिक केंद्र सेक्टर -5, मालवीय नगर में लगेगा।