अवैध निर्माण की सील खोलने का विरोध
जयपुर | नगरनिगम अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण की सील खोलने पर रविवार को स्थानीय लोगों ने जवाहर नगर स्थित लाल जैन मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि निगम ने यहां पर बन रही पांच मंजिल इमारत को ढ़ाई माह पहले अवैध मानते हुए सील कर दिया।
इसके बाद तीन दिन पहले बिना कंपाउंड ही सील खोल दी गई। इससे निगम को करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इमारत में पार्किंग नहीं छोड़ने पर लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पार्किंग नहीं होने पर रास्ते में वाहन खड़े होंगे। इससे ट्रैफिक जाम रहेगा। उल्लेख है कि इमारत बिना निगम की स्वीकृति से बन रही थी।