- Hindi News
- महासंघ ने उठाई एक वेतन भत्ता नीति लागू करने की मांग
महासंघ ने उठाई एक वेतन भत्ता नीति लागू करने की मांग
जयपुर | अखिलराजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एके माथुर को ज्ञापन देकर देश में एक वेतन भत्ता नीति लागू करने की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा प्रवक्ता तेजसिंह राठौड़ का कहना है कि उन्होंने इस मामले पर सुनवाई के लिए भी समय मांगा है। ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि वर्तमान महंगाई को ध्यान में रखते हुए पे ग्रेड में फिटमेंट बेनीफिट जो कि आयोग निर्धारित करे। समायोजित करके नवीन पे बैंड वेतन शृंखला बनाई जाए।
न्यूनतम वेतन का निर्धारण आवश्यकता के आधार पर होना चाहिए। न्यूनतम वेतन निर्धारण में एक परिवार के चार सदस्यों को परिवार यूनिट माना जाए। साथ ही वेतन आयोग को लागू करने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए केंद्र सरकार राज्य को वित्तीय सहयोग भी उपलब्ध कराए।