- Hindi News
- औषधियां, सर्जिकल की मांग नहीं भेजने पर तीन सीएमएचओ को नोटिस
औषधियां, सर्जिकल की मांग नहीं भेजने पर तीन सीएमएचओ को नोटिस
जयपुर | चिकित्सास्वास्थ्य विभाग ने औषधियां, सर्जिकल सूचर्स की वार्षिक मांग नहीं भेजने पर तीन जिलों के सीएमएचओ को नोटिस जारी किया है। इसमें बांसवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. भगवती प्रसाद वर्मा, दौसा के सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा एवं डूंगरपुर के सीएमएचओ डॉ. राजाराम मीणा शामिल हैं। निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ.बी.आर.मीणा के अनुसार तीनों सीएमएचओ को विभाग ने पत्र फोन द्वारा वार्षिक मांग भिजवाने के निर्देश के बावजूद पालना नहीं करने पर कृत्य कार्य के प्रति उदासीनता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का द्योतक माना है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने पर आरोप सही मानते हुए सीसीए नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।