ग्वार गम 400 रुपए टूटा
जयपुर| निर्यातमांग घटने तथा ग्वार की आवक बढ़ने से सोमवार को ग्वार गम 400 रुपए टूट गया। जोधपुर डिलीवरी ग्वार गम के भाव 12,600 रुपए प्रति क्विंटल पर थमे। इसी प्रकार ग्वार सीड 100 रुपए की गिरावट के साथ 4700 रुपए बोली जा रही थी। स्टॉकिस्टों की बिकवाली से ग्वार गम दिसंबर अनुबंध में 3.43 फीसदी का लोअर सर्किट लगा। इसके वायदा भाव 450 रुपए नीचे आकर 12,680 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुए। चना महंगा होने से मीडियम चना दाल 100 रुपए उछलकर 3450 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। उड़द मोगर एवं उड़द छिलका दाल के भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल उछल गए।