पेनसॉल को मिली कई कंपनियों से मान्यता
जयपुर| लुब्रिकेंटनिर्माता कंपनी पेनसॉल इंडस्ट्रीज लि. को हाल ही वॉल्वो, कमिन्स, टीवीएस, स्वराज ट्रैक्टर्स, ग्रीव्ज, एवटेक लिमिटेड, हीरो, एसीई क्रेंस जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों से मान्यता प्रदान की है। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार ये उपलब्धियां पेनसॉल इंजन ऑयल, गियर ऑयल और ग्रीसेज की बेहतर गुणवत्ता को दर्शाती हैं। कंपनी के डायरेक्टर बिनोद खेमका के अनुसार रांची और पीथमपुर स्थित प्लांट्स में संपूर्ण उत्पाद शृंखला निरंतर शोध और अनुसंधान से तैयार की जाती है।