लिवाली से सरसों 80 रुपए और तेज
जयपुर| स्थानीयतेल तिलहन बाजार में सरसों सीड सोमवार को और महंगी हो गई। स्टॉकिस्टों की लिवाली से सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 80 रुपए उछलकर 4075 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। एनसीडैक्स पर भी क्रय समर्थन के चलते सरसों दिसंबर अनुबंध 3.71 फीसदी यानी 145 रुपए बढ़कर 4057 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों के जनवरी, अप्रैल और मई के वायदों में भी मजबूती रही। समर्थन पाकर एगमार्क सरसों तेल 30 रुपए प्रति टिन महंगा हो गया। एनसीडैक्स पर सोया तेल और एमसीएक्स पर क्रूड पाम ऑयल का दाम करीब एक फीसदी चढ़ गया है। जानकारों के मुताबिक दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाने के तेलों में हल्की बढ़त आई है। साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी देखी जा रही है। ऐसे में घरेलू बाजार में खाने के तेलों को दोहरा सपोर्ट मिला है।