पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सक्सेस का पहला पाठ पापा से

सक्सेस का पहला पाठ पापा से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केटाइम मैथ्स साइंस पापा पढ़ाया करते थे। जरा-सी शरारत की नहीं कि पापा की डांट सुनने को तैयार रहते। सक्सेस का पाठ पढ़ाने वाले पापा मेरे पहले टीचर हैं। फेसबुक पर 2.1 करोड़ का प्री-प्लेसमेंट लेने वाली आस्था अग्रवाल का यही कहना है। फिलहाल आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रही है। होम टाउन जयपुर में इनसे हुई बात। पेश हैं कुछ अंश...

अपनीरुचियों के बारे में बताएं?

पांचसाल की उम्र में मैंने डांस सीखना शुरू कर दिया था। कथक, भवई, चिरमी और कालबेलिया में ट्रेनिंग हासिल की।

अपनारोल मॉडल किसे मानती हैं?

बड़ीदीदी पवित्रा अग्रवाल शुरुआत से मेरी रोल मॉडल रही हैं। वे मुझे हमेशा बेहतर काम करने के लिए इंस्पायर करती हैं।

पहलेटीचर से जुड़ी कोई मेमोरी?

पापामेरे पहले टीचर हैं। उन्होंने मैथ्स और साइंस पढ़ाया है। थोड़ी सी शरारत करने मुझे झट से डांट देते थे। ऐसे में अनुशासन का पाठ भी उन्होंने पढ़ाया।

अचीवमेंट्सजो हमेशा याद रहेंगे?

2009के इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलिंपियाड में इंडिया को रिप्रजेंट किया। जहां मुझे सिल्वर मेडल मिला था। 2011 में इजरायल में एशियन फिजिक्स ओलिंपियाड के दौरान मैंने भारत को रिप्रजेंट करते हुए ऑनरेबल मेन गर्ल्स में फर्स्ट पोजिशन हासिल की। फेसबुक की तरफ से 2014 में स्कॉलरशिप और ग्रेस हॉपर कॉन्फ्रेंस में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला।

जेहनमें कभी ख्याल आया कि फेसबुक में पहली जॉब होगी?

2013का वो वाकया याद करती हूं तो यकीन नहीं होता। प्लेसमेंट प्रोसेस की शुरुआत में सोचा नहीं था कि फेसबुक पर पहली जॉब करूंगी। एफबी प्लेसमेंट के पहले चरण में करीब 150 स्टूडेंट्स मौजूद रहे। दूसरे चरण में 20 स्टूडेंट्स से कैलिफोर्निया से फोन पर ही इंटरव्यू किया गया। जैसा कि फेसबुक एक ग्राफ आधारित कंपनी है। उसी के अनुसार अल्गोरिथम ग्राफ आधारित 3 सवाल पूछे गए। अगले चरण में पर्सनैलिटी आधारित सवाल पूछे गए। अंत में एफबी की तरफ से अगस्त 2014 में एनुअली पैकेज 2.1 करोड़ दिया गया है।

इंटर्नशिपके दौरान मार्क जकरबर्ग ने क्या मैसेज दिया?

मईसे जुलाई 2014 तक कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित फेसबुक हेडक्वार्टर में हमारी ट्रेनिंग हुई। वहां वर्किंग एनवायरमेंट काफी अच्छा है। फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने डेडिकेशन के साथ काम करने की सलाह दी।

आस्था अग्