आज से सजेगा सुरों का मेला
सिटी रिपोर्टर. गुलाबीनगरी में मंगलवार को सुरीले स्वरों की अनूठी स्पर्धा आयोजित होगी। इसमें केवल देश के कोने-कोने से आने वाले सुर साधक अपने सुरों का दमखम दिखाएंगे, बल्कि संगीतं जगत की जानी-मानी हस्तियां भी जयपुरवासियों से रूबरू होंगी। सुर संगम के अध्यक्ष केसी मालू ने बताया कि सुरों का यह मेला जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा।