- Hindi News
- जयपुर में हुई एनआरआई वेडिंग में बॉलीवुड टीम ने किया लाइव शूट
जयपुर में हुई एनआरआई वेडिंग में बॉलीवुड टीम ने किया लाइव शूट
सिटी रिपोर्टर. जयपुरमें रविवार को हुई एक एनआरआई वेडिंग में बॉलीवुड के डायरेक्टर डेविड धवन की टीम ने लाइव शूट किया। यह वेडिंग यूएसए में भारतीय मूल के बिजनेसमैन की बेटी की थी। वेडिंग के एक दिन पहले हुई रस्म में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शिरकत की। रिसेप्शन पार्टी मंगलवार को उदयपुर में होगी। राज पैलेस में हुई इस वेडिंग की सबसे खास बात थी कि इसका बजट 100 करोड़ से ऊपर रहा। लोटस फ्लावर थीम पर डेकोरेशन किया गया। फेरों के लिए 11 पंडितों का ग्रुप आया। उन्होंने पहले संस्कृत में और फिर अंग्रेजी में मंत्र उच्चारण किया। इसमें डेविड धवन की टीम ने लाइव शूट किया, इसलिए वेन्यू पर फिल्मी सैट लगाया गया। अमेरिका के फेमस बैंड ने म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी।