डीजीपी ने किया सम्मानित
जयपुर| मधुवन,करनाल (हरियाणा) में 26 से 29 नवंबर तक आयोजित 63 वीं अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2014 की 10 किमी वॉक स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतने वाली हैडकांस्टेबल सपना प्रतियोगिता के अन्य खेलों में विजेता पुलिस खिलाड़ियों को महानिदेशक ओमेंद्र भारद्वाज ने सम्मानित किया।
एडीजी मुख्य खेल अधिकारी राजीव दासोत ने भी टीम का अभिनंदन किया। एडीजी राजीव दासोत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऑल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा सपना को टूर्नामेंट की महिला वर्ग की बेस्ट एथलीट का मेडल भी दिया गया। सपना का इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक है। इसके अलावा कांस्टेबल रामावतार ने 3 हजार मीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कांता चौथे स्थान पर रही। 42 किलोमीटर मैराथन में कांस्टेबल माडूराम चौथे स्थान पर, कांस्टेबल मुकेश 400 मीटर हर्डल्स में पांचवें 10 हजार मीटर वॉक में कांस्टेबल सुलोचना छठे स्थान पर रही।