भक्ति रचना रामाश्रय का लोकार्पण
जयपुर| ग्रामपीपला भरतसिंह में आयोजित एक कार्यक्रम में संत शिरोमणि त्रिवेणी धाम नारायणदासजी महाराज ने दुर्गालाल सैनी द्वारा रचित भक्ति रचना \\\'रामाश्रय\\\' का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं से महाराज श्री ने कहा कि दुर्गालाल रचित यह रचना भक्ति रस से ओतप्रोत है।