पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति करेंगे विजेताओं का सम्मान

राष्ट्रपति करेंगे विजेताओं का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 16 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के 2013 के राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस समारोह में राजस्थान के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य को संगठन के सर्वोच्च अलंकरण सिल्वर एलिफेंट एवं राज्य सचिव एस.आर. जैन को सिल्वर स्टार से विभूषित किया जाएगा। ये अवॉर्ड इनके द्वारा संगठन को दी गई विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाएंगे।