पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असल जिंदगी में नीरूबाबू जैसा नहीं

असल जिंदगी में नीरूबाबू जैसा नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर आए एक्टर हितेन तेजवानी, शेअर किए अनछुए पहलू, वे गंगा सीरियल के प्रमोशन के लिए गुरुवार को जयपुर में थे।

सिटी रिपोर्टर } जयपुर

हर सीरियल अपने नए फ्लेवर साथ लाता है। गंगा सीरियल भी कुछ परंपराओं और संघर्षों से जुड़ी कहानी है। हितेन कहते हैं इस सीरियल में मैं एक वकील नीरू बाबू का किरदार निभा रहा हूं। जो काफी गंभीर रहता है, लेकिन अगर समाज की कुरीतियों की बात की जाए तो इसका विरोधी हूं। हंसते हुए वे कहते हैं असली जिंदगी में जरा भी नीरू बाबू जैसा नहीं हूं, लेकिन यही तो कलाकार का काम है जो नहीं होता वो परदे पर दिखाना है। ये सीरियल नए आने वाले चैनल एंड टीवी पर ऑन एयर होगा।

यहीख्वाहिश बच्चों के सपने हों पूरे

एकमिडिल क्लास फैमिली में जरूरतें ही इतनी हावी होती हैं कि सपनों को पूरा करने की जेब इजाजत ही नहीं देती। मैं भी ऐसी ही फैमिली से उठ कर आया हूं। जहां हम तीन भाई थे और कमाने वाले सिर्फ पिताजी। ऐसे में जब साइकिल खरीदने की बारी आई तो मां-पापा बहुत मुश्किल से पैसे बचाकर हम लोगों के लिए साइकिल लाए थे, लेकिन अब जिंदगी ने बहुत दे दिया। बस ये ख्वाहिश है कि मैं अपने बच्चों के सपनों को पूरा करूं। उन्हें हसरतें बनने दूं।

उन्हेंचाहिए सब कुछ ऑर्गेनाइज्ड

मेरीवाइफ खुद एक एक्ट्रेस हैं और एक आर्मी ऑफिसर की बेटी। जाहिर है मैं इतना ऑर्गेनाइज्ड नहीं था, लेकिन अब काफी हद तक हो गया हूं, फिर भी गौरी जितना नहीं।