जयपुर में होगा बेल्जियम का बैले
जयपुर में बेल्जियम के कलाकार देंगे प्रस्तुति। रिद्म ऑफ इंडिया नाम से होने वाले प्रोग्राम में लोक कलाकारों के साथ देंगे परफॉर्मेंस।
सिटी रिपोर्टर } जयपुर
कालबेलिया, घूमर कच्ची घोड़ी लोक कलाओं से सराबोर इस कला में जमीं की खुशबू बसी है लेकिन विदेशी कलाकार इस कला के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आएं तो बात ही क्या है। विरासत की खुशबू से महकता कुछ ऐसा ही अंदाज बेल्जियम के कलाकार राजस्थान के लोक कलाकारों के साथ पेश करेंगे।। ग्रुप बॉलीलियस मार्च में जयपुर के साथ जोधपुर और जैसलमेर में भी प्रस्तुति देगा। जोधपुर में वर्कशॉप का भी आयोजन होगा। इसमें देशी-विदेशी कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य के साथ फ्लेमेंको, बैले, सालसा जैसे वेस्टर्न और बॉलीवुड डांसेज की ट्रेनिंग भी देंगे। 11 मार्च को जोधपुर, 12 मार्च को जैसलमेर और 14 मार्च को जयपुर में परफॉर्मेंस होगी।
रिद्म ऑफ राजस्थान का आयोजन कर रहे नितिन हर्ष ने बताया कि तीन शहरों में शो के दौरान ये कलाकार राजस्थानी लोकनृत्य के साथ सभी तरह के बॉलीवुड और वेस्टर्न डांस भी प्रस्तुत करेंगे।
तीनमहिला कलाकार हैं शामिल
बेल्जियमके ग्रुप में तीन महिला कलाकार आयला जॉनशिरी, लॉरा निकीन्स और नकॉलू लेबलैक हैं। इन तीनों ने कालबेलिया नृत्य कलाकार खातू सपेरा से ही सीखा। वहीं इनकी ड्रेस भी राजस्थान में ही तैयार हुई हैं।