राजकुमार हिरानी कल जयपुर आएंगे
सिटी रिपोर्टर } फिक्कीफ्लो जयपुर की ओर से शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में बॉलीवुड डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और एडिटर राजकुमार हिरानी हिस्सा लेंगे। आयोजन रेडिशन ब्लू में किया जाएगा। वे अपनी फिल्मों को लेकर महिलाओं से रूबरू होंगे। फ्लो की चेयरपर्सन अपरा कुच्छल ने बताया कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पलों और फिल्मों में अलग तरह के सोशल मैसेज को लेकर अपने विचार रखेंगे।