पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक ने दम तोड़ा

स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक ने दम तोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानघूमने आई स्विट्जरलैंड की पर्यटक एनी मैरी (70) की गुरुवार को जोधपुर में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। प्रदेश में गुरुवार को कुल आठ मौतें हुईं। पांच जोधपुर में, एक-एक जयपुर, अजमेर और नागौर में। उधर एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि एनी को लंग कैंसर भी था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (पब्लिक हेल्थ) डॉ. बीआर मीणा के अनुसार स्वाइन फ्लू से किसी विदेशी की मौत का यह देश में पहला मामला है। एनी अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी। बुधवार को जैसलमेर में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसी रात उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदेश में 227 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें जयपुर के 76 लोग हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडि़त 64 मरीज भर्ती हैं।



21 मरीज आईसीयू में और 13 जने वार्ड में भर्ती हैं।

जोधपुर। स्वाइन फ्लू के चलते शहर में विदेशी टूरिस्ट पूरी सावधानी बरते रहे हैं।