पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर से दो माह के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

घर के बाहर से दो माह के बच्चे को उठा ले गया कुत्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सिंवार (जयपुर)

श्योसिंहपुरागांव की घासीराम धीया की ढाणी में गुरुवार सुबह एक आवारा कुत्ता घर के बाहर चारपाई पर सो रहे दो महीने के बच्चे को मुंह में दबाकर ले गया। जगह-जगह से नोंचने के बाद कुत्ते ने बच्चे को एक खेत में ले जाकर मिट्टी में दबा दिया। उधर, बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटे और बच्चे की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव खेत में दबा मिला।

पूर्व सरपंच मोतीराम यादव ने बताया कि महेश यादव की प|ी कृष्णा देवी ने मकान के सामने चारपाई लगाकर बच्चे को धूप में सुला रखा था। इस बीच वह घरेलू काम में जुट गई और आवारा कुत्ता बच्चे को उठाकर करीब एक किलोमीटर दूर रामेश्वर केसवा के खेत में ले गया। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।