पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैड मास्टर की तर्ज पर स्कूलों में होंगे हैड टीचर

हैड मास्टर की तर्ज पर स्कूलों में होंगे हैड टीचर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग समन्वित आदर्श स्कूलों में नामांकन बढ़ोतरी कक्षाओं के सही संचालन के लिए हैड टीचर की व्यवस्था शुरू करेगा। नई व्यवस्था के अनुसार 12वीं तक के स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के संचालन के लिए वरिष्ठतम व्याख्याता को हैड टीचर और दसवीं तक के स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के सही संचालन के लिए वरिष्ठतम वरिष्ठ अध्यापक को हैड टीचर की जिम्मेदारी दी जाएगी।

समन्वित आदर्श स्कूलों में नामांकन में बढ़ोतरी और शिक्षा में सुधार के लिए गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किए। निर्देशों में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए नए प्रवेश कराने का लक्ष्य तय किया है। इन स्कूलों के हर शिक्षक को 5 नए प्रवेश कराने होंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रवेशित बच्चा स्कूल छोड़कर नहीं जाए। शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रचार के लिए पैम्फ्लेट बांटने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि नामांकन में बढ़ोतरी हो सके। प्रचार सामग्री डीईओ को 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराई जाएगी। एक कक्षा के साथ दूसरी कक्षा नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।