रेलवे ने छह ट्रेनों में बढ़ाए कोच
जयपुर| रेलवेने त्योहारों को देखते हुए छह ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी की है। जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी डबल डेकर में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 1 एक्जीक्यूटिव एसी कुर्सीयान कोच बढ़ाया है। अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ में 4 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक 1 थर्ड एसी कोच, जयपुर-उदयपुर स्पेशल में 1 से 31 अक्टूबर तक 1 सैकेंड मय थर्ड एसी कोच, जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 थर्ड एसी कोच, जयपुर-उदयपुर एक्सप्रेस में 1 एसी चेयरकार कोच और जयपुर-इंदौर, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर से एक नवम्बर तक सैकेंड क्लास के दो कोच बढ़ाए हैं।