पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी ने दी काम बंद की चेतावनी, ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

कंपनी ने दी काम बंद की चेतावनी, ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सफाई का काम कर रही कंपनी और निगम अधिकारियों के बीच भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस कारण शुक्रवार से शहर में सफाई काम प्रभावित हो सकता है। कंपनी ने भुगतान नहीं होने पर निगम सीईओ को शुक्रवार से सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी है। निगम सीईओ ज्ञानाराम का कहना है कि कंपनी भुगतान करने के संबंध में पत्र दिया। इस पर कंपनी को कुछ भुगतान कर दिया है। बाकी भुगतान भी जल्द ही किया जा रहा है। कंपनी सफाई टेंडर के मुताबिक काम बंद नहीं कर सकती। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सफाई काम बंद करने पर शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, सफाई कंपनी प्रहरी प्रोटेक्शन सिस्टम प्रा.लि. के डायरेक्टर पृथ्वीसिंह का कहना है- सफाई कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिल रहा है। उनमें असंतोष है। हम नगर निगम को शुक्रवार से सफाई बंद करने की जानकारी दे चुके हैं। भुगतान मिलने पर ही काम होगा।

3,400 सफाईकर्मचारी निजी कंपनी के काम कर रहे हैं।

5,500स्थायीकर्मचारी नगर निगम के भी हैं।

ऐसे में गणगौरी बाजार का यह दृश्य स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नगर िनगम की गंभीरता की कहानी कहता है। कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी गैरेज, फायर, सीवर और आॅफिस में लगे हैं। हैल्थ आयुक्त सांवरमल मीणा ने बताया कि नगर निगम के स्थायी कर्मचारियों ने गुरुवार को शहर में स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के तहत सफाई की।