पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच रही है एसीबी

निगम के सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच रही है एसीबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीबीके अधिकारियों ने बताया कि प्रतापनगर और मानसरोवर इलाके में जो सड़केंं बनाई गई थी। उनकी क्वालिटी की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ठेकेदारों द्वारा सड़क बनाने के दौरान पर्याप्त मात्रा में सामग्री नहीं ली गई।

भास्कर न्यूज | जयपुर

नगरनिगम में सिविल कार्यों के टेंडर और भुगतान करने की एवज में कमीशन लेने का मामला उजागर होने के बाद अब एसीबी आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निगम के ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर रही है। ठेकेदारों ने काम किया भी है या नहीं इसका वैरिफिकेशन भी एसीबी कर रही है। इसके लिए एसीबी का पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर सहयोग कर रहे हैं, ताकि तकनीकी रूप से निगम और ठेकेदारों द्वारा किए गए घटिया कार्यों का पता लगाया जा सके।

तत्कालीन सीईओ लालचंद असवाल पुरुषोत्तम जेसवानी के खिलाफ ठेकेदारों से कमीशन लेकर भ्रष्टाचार करने मामला दर्ज होने के बाद एसीबी की जांच में सामने आया था कि मानसरोवर और मोतीडूंगरी, हवामहल जोन और प्रतापनगर इलाके में जिन ठेकेदारों को सिविल कार्यों के टेंडर जारी किए थे। उन्होंने मौके पर काम पूरा ही नहीं किया और उन ठेकेदारों को असवाल की पर्चियों से भुगतान किया गया था। एसीबी उन्हीं ठेकेदारों के कार्यों की जांच कर रही है। जिनको भुगतान लेखा शाखा से असवाल की पर्ची मिलने के बाद किया गया था। एसीबी ने एक्सईएन पुरुषोत्तम जेसवानी को ठेकेदारों से ली गई कमीशन की राशि 15 लाख रु. के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसीबी ने निगम की लेखा शाखा में सर्च किया था। जहां पर ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए असवाल द्वारा दी गई पर्चियां मिली थीं। उन पर्चियों से ठेकेदारों को भुगतान किया गया था।

^निगमसे जिन ठेकेदारों को भुगतान किया था और जिनका भुगतान अटका हुआ था। इसकी लेखा शाखा से सूची ली गई थी। जिन ठेकेदारों को भुगतान किया गया था। उनके द्वारा किए सिविल कार्यों का वैरिफिकेशन और क्वालिटी की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तत्कालीन सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज है, सबूत जुटाए जा रहे हैं। मनोजभट्ट, डीजीएसीबी