इधर, प्रशासन को नहीं मिल रहे बैंसला
महापंचायत में 2 सदस्य 5 दिन का राशन लाएं
आरक्षण के मुद्दे पर 28 सितंबर को टोडाभीम के गांव कटारा अजीज में गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाए जाने का एलान कर चुके कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला स्थानीय प्रशासन को नहीं मिल रहे हैं। महापंचायत के आयोजन के लिए स्वीकृति जारी करने से पहले कलेक्टर जाटावत ने बैंसला के नाम एक पत्र जारी किया है। इस पत्र को तामील कराए जाने की जिम्मेदारी हिंडौन के तहसीलदार को दी गई है। तहसीलदार का कहना है कि कर्नल बैंसला उन्हें नहीं मिल रहे हैं। इस कारण पत्र की तामील नहीं हो पा रही है।
कलेक्टर डॉ. जाटावत ने 23 सितंबर को क्रमांक: न्याय/14/6306 से गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के संयोजक कर्नल किरोडी सिंह बैसला को एक पत्र जारी किया है। इसमें बैसला की ओर से 28 सितंबर को कटारा अजीज गांव में महापंचायत आयोजित करने के लिए मांगी गई अनुमति का उल्लेख करते हुए अंडर टेकिंग प्रस्तुत करने के लिए कहा है। पत्र में उल्लेख है कि गुर्जर महापंचायत आयोजित करने की स्वीकृति चाहने के लिए जो आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। उस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय बैच जयपुर की एसबी सिविल रिट पिटीशन संख्या 4695/05 एवं एसबी सिविल मिस स्टे पिटीशन याचिका संख्या 697/07 एवं डीबी सिविल रिट पिटीशन संख्या 4237/10 में जारी निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के संबंध में अंडर टेकिंग प्रस्तुत नहीं की है। पत्र में कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय की ओर से जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में अंडर टेकिंग प्रस्तुत करे ताकि गुर्जर महापंचायत आयोजन की स्वीकृति जारी करने के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके। इस पत्र की तामील करने की जिम्मेदारी हिंडौन के तहसीलदार को दी है। तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन ने बताया कि उन्हें अभी कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला नहीं मिले हैं। उनके मिलने पर पत्र की तामील करा दी जाएगी।
करौली. दैनिकभास्कर कार्यालय में बातचीत करते गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला प्रदेश प्रवक्ता हिम्मत सिंह गुर्जर।