पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी बाइक भिड़ंत युवक की मौत

स्कूटी-बाइक भिड़ंत युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| बैनाड़रोड पर गुरुवार को स्कूटी बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार अजीम (28) की मौत हो गई। वह राजीव नगर बस्ती, भट्टा बस्ती का रहने वाला था और सरना डूंगर रीको एरिया में एक दुकान पर नौकरी करता था। सुबह 10:30 बजे अजीम बाइक लेकर किसी काम से खोरा बीसल गया था। वापस लौटते वक्त बैनाड़ रोड पर हनुमान मंदिर के पास उसकी बाइक सामने से रही स्कूटी से टकरा गई।

जिसमें अजीम गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच दुर्घटना थाना पश्चिम कर रही है।