दस्तकारी-शिल्पकारी का अनूठा संगम
सिटी रिपोर्टर जेकेकेमें चल रहे क्राफ्ट फेयर में मंगलवार को शाम ढलते-ढलते जयपुराइट्स का आगमन शुरू हुआ। जहां गर्ल्स अपना ग्रुप बनाकर शॉपिंग करती नजर रही थीं। वहीं महिलाओं ने सर्दी के गर्म कपड़े खरीदना पसंद किया। आबू रोड से आई आर्टिजन इंद्रा ने मिट्टी की बहुत सुंदर कलाकृतियां बनाईं। उन्होंने मिट्टी से आदिवासी, कुम्हार और गांधीजी की प्रतिमा को बनाया। इनकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है। वहीं तमिलनाडु से आए आर्टिजंस ने टीक वुड के डिजाइनर लाइट लैम्प और मिरर डिजाइन किए हैं। नागपुर से आए सैयद ने एम्ब्रायडरी की डिजाइनर ज्वैलरी को डिस्पले किया। फेयर में 18 राज्यों के प्रोडक्ट 176 स्टॉल्स पर डिसप्ले किए गए हैं।