स्टूडेंट्स ने उठाए सोशल इशू
जयरंगमथिएटर फेस्टिवल में तीन दिवसीय नुक्कड़ कॉम्पीटीशन के तहत मंगलवार को रवीन्द्र मंच पर बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। सुबह दस बजे से 1.30 बजे तक लगातार चलने वाले इस नुक्कड़ कॉम्पीटीशन में शहर के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कॉम्पीटीशन में 15 स्कूलों और 7 कॉलेजों से स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और नुक्कड़ नाटक में शामिल हो रहे हैं।
कॉम्पीटीशन के कॉर्डिनेटर लोकायन साहनी ने बताया कि इस कॉम्पीटीशन के रिजल्ट जयरंगम फेस्टिवल के आखिरी दिन घोषित किए जाएंगे और उसी दिन बच्चों को पुरस्कार और ट्रॉफी भी प्रदान किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक कॉम्पीटीशन में स्टूडेंट्स ने सोशल इशू के मुद्दे उठाए जिसमें वुमन एम्पावरमेंट, दहेज प्रथा, चाइल्ड लेबर, करप्शन, टोबैको, फिमेल फिटिसाइड, वुमन सेफ्टी, वाटर कंजरवेशन, क्लीननेस जैसे मुद्दों को नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दिखाया और बताया।
सात दिसंबर से दस दिसंबर तक चलने वाले नुक्कड़ कॉम्पीटीशन में शहर के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आज भी नुक्कड़ नाटक कॉम्पीटीशन में कुछ कॉलेजों और स्कूलों के बच्चे प्रस्तुति देंगे।