पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए एक्सईएन पर कमीशन का आरोप, जांच

जेडीए एक्सईएन पर कमीशन का आरोप, जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जेडीएएक्सईएन के खिलाफ ठेकेदारों द्वारा किए गए सिविल कार्यों का बिना सत्यापन 3% कमीशन लेकर भुगतान के आरोप की जांच एसीबी के एएसपी नरेंद्र सिंह ने शुरू कर दी है। बिचून निवासी राजू चौधरी ने जोन-12 के एक्सईएन गिरधारीलाल अग्रवाल पर आरोप लगाया था कि चौमू में ठेकेदारों ने सड़क और नाली िनर्माण में घटिया सामग्री लगाई। चौधरी को आरटीआई के तहत मिले दस्तावेज के मुताबिक, अग्रवाल ने जोन 12-ए में एक साल में ठेकेदारों को कई सिविल कार्यों के टेंडर दिए थे और एईए-जेईन के िबना सत्यापन अग्रवाल ने ठेकेदारों को भुगतान की फाइल को अप्रूवल दे दिया, जबकि नियमानुसार ठेकेदारों के काम की सत्यापन रिपोर्ट एईएन और जेईएन से लेनी चाहिए थी।