- Hindi News
- हजरत इमाम हुसैन का चालीसवां 14 को, मजलिसों का दौर जारी
हजरत इमाम हुसैन का चालीसवां 14 को, मजलिसों का दौर जारी
हजरतमोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन का 40वां 14 दिसंबर यानि रविवार को मनेगा। इस्लामी माह सफर में इन दिनों शिया समुदाय की ओर से बास बदनपुरा की इमाम बारगाह में मजलिसों का दौर जारी है। इमाम बारगाह में धर्मगुरुओं ने इमाम हुसैन की शहादत पर तकरीर की।
इमाम हुसैन के चालीसवें पर जंजीरी मातम मनेगा। जगह-जगह सलाम मर्सिया पढ़े जाएंगे। इससे पहले शनिवार को दहकते अंगारों पर मातम होगा। इस दिन शिया वक्फ कौमी इमाम बारगाह बास बदनपुरा में अंजुमने पंजेतनी की ओर से शाम 7 बजे मजलिस होगी। मजलिस में पहले सोज, सलाम मर्सिया होगा। अंजुमने मोइनुल अजा के सदर सैयद जाफर अब्बास तकवी अंजुमने पंजेतनी के सदर अकरम हुसैन के मुताबिक मजलिस में खुदा रसूल के जिक्र के बाद कर्बला के शहीदों का जिक्र होगा। मजलिस के बाद दहकते अंगारों पर मातम होगा। रविवार को मोहल्ला पन्नीगरान स्थित शिया कौमी इमामबाड़े से इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल के घोड़े के साथ मातमी जुलूस निकलेगा।
इसमें शहरभर की विभिन्न अंजुमने शामिल होंगी। जुलूस तकवी मंजिल होकर कर्बला पहुंचेगा।