पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम पूज्य की होगी विशेष आराधना

प्रथम पूज्य की होगी विशेष आराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्य नक्षत्र आज

जयपुर. पुष्यनक्षत्र में बुधवार को भगवान गणेश की विशेष आराधना की जाएगी। शहरभर के गणेश मंदिरों में कई आयोजन होंगे। श्रद्धालु अष्टोत्तरशत नामावली पाठों से प्रथम पूज्य से सुख-समृद्धि मांगेंगे। सुबह से ही गणेश मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू होगा, जो देररात तक चलेगा। भगवान गणेश को पुष्य स्नान के साथ ही मोदक अर्पण का दौर चलेगा।

इस विशेष अवसर पर शहर के गढग़णेश मंदिर, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, नहर के गणेश जी सहित विभिन्न मंदिरों में कई आयोजन होंगे। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश का विशेष स्नान होगा। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि सुबह 8 बजे 251 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल, गुलाबजल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से भगवान गणेश का अभिषेक किया जाएगा। सबसे पहले गंगाजल, केवड़ा जल, गुलाबजल से अभिषेक के बाद पंचामृत अभिषेक होगा। फिर गंगाजल से शुद्ध स्नान होगा। सुबह 11 बजे भगवान गणपति को 1001 मोदक अर्पित होंगे। शाम को भगवान गणेश को फूलों के बंगले में विराजमान किया जाएगा और नूतन पोशाक धारण करवाई जाएगी।

उधर सूरजपोल बाजार के सिद्धि विनायक मंदिर में पुष्य नक्षत्र में भक्तों द्वारा दुग्धाभिषेक दूर्वा के अंकुरों से पूजा-अर्चना की जाएगी और पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रन्यासी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र की विशेष पूजा-अर्चना लक्ष्मी प्राप्ति हवन विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। इस मौके पर विशेष फल प्राप्ति की कामना से श्रद्धालु श्वेत गणपति की विशेष आराधना करेंगे।