पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएल मेहता की आंखें दान

एमएल मेहता की आंखें दान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| विगत12 वर्षों से अंधता निवारण के लिए स्थापित आई बैंक सोसायटी के माध्यम से लगभग 4500 दृष्टिहीनों को रोशनी प्रदान कराने वाले एम.एल. मेहता के निधन पर आंखें दान कर उनकी अंतिम इच्छा पूरी की गई। ये आंखें मुंबई में ली गई थीं, जो उपयोग के लिए जयपुर लाई गईं। मेहता के निधन पर मंगलवार को मोती डूंगरी स्थित सोसायटी के कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि हुई। इसमें बी.एल. शर्मा, अशोक भंडारी, मनोज गुलाटी, आरएस भंडारी, विनयचंद संचेती, सुरेश मेहता, शीरीश मोदी, हरिचरण सिंहल, लक्ष्मण बोलिया, रवि कामरा आदि सदस्यों ने मेहता को श्रद्धांजलि दी।