- Hindi News
- रामगढ़ बांध परियोजना को मिले विशेष आर्थिक पैकेज
रामगढ़ बांध परियोजना को मिले विशेष आर्थिक पैकेज
जयपुरके भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जयपुर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ा मुद्दा उठाया। बोहरा ने कहा कि जयपुर शहर में बीसलपुर परियोजना से सप्लाई होने वाले पेयजल की अब आसपास के कस्बों में भी लगातार मांग बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि बीसलपुर परियोजना से जयपुर शहर के आसपास के कस्बों, कालोनियों और बगरु विधानसभा क्षेत्र और विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ा जाए।
बोहरा ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान बोलते हुए कहा कि जयपुर शहर की चारदीवारी क्षेत्र को रामगढ़ बांध से पूर्व में भी पानी सप्लाई होती थी। रामगढ़ बांध पेयजल, सिंचाई एवं पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता था, जो आज ऊपर बने एनीकटों के कारण पानी की आवक बंद होने से सूखा पड़ा है। इससे मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि रामगढ़ बांध परियोजना को विशेष आर्थिक पैकेज देकर चालू करवाया जाए। जिससे जयपुर की जनता को पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। एवं इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व में भी एशियाड खेल नौका प्रतियोगिता भी रामगढ़ बांध में हुई थी।