- Hindi News
- सूने घर में चोरी करने के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार
सूने घर में चोरी करने के आरोप में तीन छात्र गिरफ्तार
जयपुर | बगरूथाना पुलिस ने चोरी के आरोपी तीन छात्रों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रों ने गुरुवार की रात बगरू में शादी में गए परिवार के घर में चोरी कर ली थी। आरोपी छात्र बगरू चिमनपुरा निवासी श्योजीराम जाट (21) बीए का छात्र है, ठाकुरों की ढाणी निवासी राहुल प्रजापत (19) और किशनलाल (19) आईटीआई के छात्र हैं। पीड़ित बगरू निवासी श्रवण सिंह परिवार सहित शादी में गए थे। सूना मकान देखकर तीनों आरोपी छत के रास्ते घर में घुस गए। उन्होंने अलमारी के गेट को नकब से खोलकर कानों के टॉप्स, चांदी की पायजेब, एलसीडी, सिलेंडर और कपड़े चुराकर ले गए। छात्रों के पास सामान देखकर मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।