पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिलायंस इंश्योरेंस के दफ्तर पर कुर्की नोटिस

रिलायंस इंश्योरेंस के दफ्तर पर कुर्की नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन ने मंगलवार को वैशाली नगर स्थित रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पर ताला लगाकर कुर्की का नोटिस लगा दिया। कंपनी ने राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के 14 करोड़ 80 लाख रु. नहीं चुकाए हैं। कार्रवाई के दौरान दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों ने हंगामा भी किया, लेकिन वसूली शाखा के इंचार्ज ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर सभी को बाहर निकाल दिया। अब बकाया राशि जमा कराने के बाद ही सील कुर्की खोली जाएगी, अन्यथा दफ्तर या अन्य संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।

गौरतलब है कि विभाग ने रिलायंस इंश्योरेंस पर बकाया राशि बताते हुए पीडीआर एक्ट में वसूली के लिए कलेक्टर (वसूली) कृष्ण कुणाल को मामला भेजा था। कलेक्ट्रेट की वसूली शाखा के प्रभारी एडीएम (पूर्व) हनुमान मल ढाका ने रिलायंस को पक्ष रखने का मौका दिया, लेकिन बकाया जमा नहीं कराने पर कुर्की वारंट जारी किया गया। सोमवार को रिलांयस का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट की वसूली शाखा के इंचार्ज जिला रेवेन्यू लेखाधिकारी (डीआरए) नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में गई टीम ने कंपनी के नित्यानंद नगर स्थित मेकर टावर दफ्तर को सील कर दिया। कंपनी पर कुल 14,80,69,444 रु. बकाया हैं।

इनकी हुई कुर्की

बकाया जमा नहीं करने पर 7 मालिकों की संपत्तियां कुर्क

संपत्ति

खो-नागोरियानके खसरा नं. 2934 से 2938 की 0.48 बीघा एवं 0.48 बीघा संपति कुर्क हुई।



सवाई रामसिंह रोड के लाल निवास के सिटी पल्स मॉल का फ्लैट नं. 702 703 कुर्क किए।

सिविल लाइन (सुदर्शनपुरा) के भगत वाटिका का प्लाट नं. 35 कुर्क किए।

खजाने वाला का रास्ता में जय गोविंद कॉम्पलेक्स की यूनिट नं. एस ए- 211 कुर्क किए।

खजाने वाला का रास्ता में जय गोविंद कॉम्पलेक्स की यूनिट नंबर बी-210 कुर्क किए।

विश्वकर्मा रोड नं. 9 की फैक्ट्री जी-472 कुर्क की।

कुर्की के दौरान चेक जमा हुआ।

बकाया राशि

बकायाराशि 4 लाख 20 हजार



3 लाख 60 हजार बकाया

3 लाख 70 हजार बकाया

4 लाख 70 हजार बकाया

4 लाख 80 हजार बकाया

3 लाख 30 हजार रुपए बकाया

बकाया राशि 4 लाख 64 हजार 760 रुपए

मामला

सरकारबनाम महमूदी बेगम (प्रकरण-155/2013)सरकार बनाम रफीक खान (प्रकरण- 156/2013)

सरकारबनाम गोविंद जौहरी (प्रकरण197 201/2011 )

सरकारबनाम मरुधर होटल प्रा.लि. (प्रकर