पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई तकनीक और स्किल बढ़ाए रत्नाभूषण उद्योग : राजीव खेर

नई तकनीक और स्किल बढ़ाए रत्नाभूषण उद्योग : राजीव खेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर

केंद्रीयवाणिज्य एवं उद्योग सचिव राजीव खेर ने कहा है कि जयपुर के र|ाभूषण उद्योग को वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले के लिए तकनीक को बेहतर बनाने और स्किल बढ़ाने पर और काम करना होगा। वे यहां मंगलवार को सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी (आईआईजीजे) के ज्वैलरी डिजाइन कंपीटिशन \\\"ज्वैल्स ऑफ राजस्थान\\\' के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, देश के निर्यात में 15 फीसदी योगदान देने वाला यह दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है लेकिन अब जमाना क्राफ्टमैन-शिप का है और इसमें भी आगे रहना होगा।

रीको एमडी वीनू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के निर्यात में भी र|ाभूषण सेक्टर का अहम योगदान है। उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की ओर से प्रदेश को दो सेज की मंजूरी देने और अलग से जोन बनाने के लिए धन्यवाद दिया। र|ाभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष पंकज पारेख ने अपील की कि राज्य में जैम्स बुर्स के लिए जमीन प्रदान करने के काम को सरकार शीघ्र अंतिम रूप प्रदान करे। इस अवसर पर आईआईजीजे के चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल, मानद सचिव विजय चौरडिय़ा, कन्वेनर डॉ. नवल किशोर अग्रवाल, राजीव जैन, निर्मल बरड़िया भी मौजूद थे।

इन्हेंकिया पुरस्कृत : मीनलजैन, जय दोशी, गोरांग खंडेलवाल। ज्वैल्स ऑफ राजस्थान में डिजाइनर पूजा आनंद प्रथम, हरीश मेहरा द्वितीय। कलर पेलेट ज्वैलरी में निधि अग्रवाल प्रथम और मोहित साधूमलानी द्वितीय तथा आर्टिजन की जैमेट्रिक वेव श्रेणी मे मानस पॉल प्रथम और दीपांकर मंडल द्वितीय रहे।